Mother's Day पर वायरल हुआ शहनाज गिल का VIDEO, महिलाओं को लेकर कही दिल छूने वाली बात

By: Pinki Sun, 08 May 2022 12:07:23

Mother's Day पर वायरल हुआ शहनाज गिल का VIDEO, महिलाओं को लेकर कही दिल छूने वाली बात

आज पूरी दुनिया में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर बिग बॉस फेम और इंटरनेट सेंसेशन शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां, बेटी और बेटे को लेकर अपना एक पक्ष रखती हुईं नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने कहा है कि लड़कियों को कोमल और नाजुक नहीं कहना चाहिए। उन्होंने उन सीख के बारे में भी बताया जो जीवन के बुरे अनुभवों से मिली है। इसके साथ ही उन्होंने खुद पर विश्वास रखने के महत्व के बारे में भी बताया। शहनाज ये बातें हाल में ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कही।

शहनाज गिल ने महिला सशक्तिकरण पर स्पीच दी थी। उन्हें महिलाओं द्वारा संचालित आध्यात्मिक संगठन बालिका सशक्तिकरण अभियान शुरू करने के लिए इनवाइट किया गया था। पैपराजी विरल भयानी ने अपने अकाउंट से इस इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शहनाज को लड़कों और लड़कियों के लिए समान व्यवहार की जरूरत के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही है।

शहनाज गिल कहती हैं, 'तुम्हारी जिंदगी में तुमने अच्छा सिखाया होगा ना तो तुम्हें सुख बेटा भी दे सकता है और बेटी भी दे सकती है। लड़कियों को कोमल, नाजुक और नासमझ बोलना बंद करो। हम बेचारियां बिल्कुल भी नहीं हैं।'

इवेंट का एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज खुद को प्योर बताते हुए लोगों को भी साफ मन का होने की नसीहत देते हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा, 'मेरी सोच इसलिए अच्छी है क्योंकि मैं प्योर हूं…मैं ना बहुत ही अच्छी हूं। मैं पता है कि बोलती हूं अपने आप को अच्छी? क्योंकि मैं सच में अच्छी हूं, बस।' शहनाज के इतना बोलते ही वहां मौजूद महिलाएं जमकर तालियां बजाने लगती हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद फैंस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Fans) की जमकर तारीफें कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'एक सुंदर और सच्ची आत्मा'। जबकि एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'आपको प्यार और आप पर गर्व है।' एक तीसरे ने लिखा, 'वह मुझे सच में बहुत इंस्पायर करती हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं क्योंकि वह अंदर से सुंदर है।'

ये भी पढ़े :

# ऑरेंज कलर की ब्रा में नुसरत जहां ने प्लांट किया कर्वी फिगर, तस्वीर देख फैंस बोले - 'हाय गर्मी कोई एसी चला दो यार'

# Mother's Day 2022: खुद के साथ-साथ मां की सेहत का भी रखें पूरा ख्याल, आजमाएं ये 5 आसान तरीके

# Mother’s Day 2022: मां तेरे ही आंचल में गुजरा बचपन... शब्दों से जाहिर करें अपना प्यार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com